Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर दस नामजद

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जजारी है। बीते दिवस लाॅक डाउन का उल्लंघन करने पर जनपद में धारा 188 के उल्लंघन करने पर 9अभियोगों मे 10 व्यक्तियो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही एक साथ इकट्टा होकर नियमों का उल्लंघन करने पर 61व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर रुपया 21,250 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर-9 दो पहिया व 1 चार पहिया वाहन सीज किये गये। 3 वाहनों का नकद चालान कर रुपया 1000 रुपया संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लाॅक डाऊन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *