Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखण्ड में एक और युवक कोरोना संक्रमित

रुड़की(उद संवाददाता)। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले रूक नहीं रहे हैं। लाॅकडाउन के बावजूद निरंतर नये मामले सामने आने से शासन प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। अब हरिद्वार जिले में एक और कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कम्प मच गया है। बता दें कि हरिद्वार जिले में कोरोना का यह दूसरा मामला है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना पाॅजिटिव युवक ज्वालापुर निवासी है जिसे सिविल अस्पताल रुड़की के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। बता दें कि युवक की रिपोर्ट देर रात आई। वहीं अब उत्तराखंड में कोरोना के 32 मामले सामने आ चुके हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आने से सरकार लाॅकडाउन बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। माना जा रहा है कि अगर अगले एक सप्ताह में मामले और बढ़े तो प्रदेश में लाॅकडाउन की अवधि और बढ़ाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *