February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राशन डीलरों की दुकानों पर मारे छापे

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। राशन विक्रेताओं की दुकानों पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के आदेशों पर मंडी सचिव कैलाश शर्मा, मंडी सहायक मदननाथ गोस्वामी, कौशवेन्द्र जायसवाल और सुरक्षा कर्मी विशन सिंह ने गल्ला मंडी में कई होल सेलर्स राशन विक्रेताओं की दुकानों में छापेमारी की और राशन का स्टाक चेक किया। उन्होंने सागर ट्रेडर्स, अंकुश ट्रेडर्स और कान्हा ट्रेडर्स की दुकानों पर राशन के स्टाक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अन्य दुकानों पर भी इसी तरह छापा मारी कर स्टाक चेक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में यदि कोई काला बाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *