Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

किच्छा(उद संवाददाता)। पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर उपाध्यक्ष अक्षय अरोरा ने कहा कि शहीदों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है। न केवल शहीदों के प्रति, बल्कि उनके परिजनों के प्रति भी सम्मान का भाव होना चाहिए। बता दें कि गत वर्ष 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में सीआरपीएफ के जवानों से भरी एक बस को आतंकवादियों ने विस्फोट करके उड़ा दिया था। उस धमाके में 40 जवान घ्शहीद हो गए थे। श्रद्धाजंलि सभा में चेतन शर्मा, फिरदौस सलमानी, शिवम पुजारा, अफसर, विशाल, मनु बावा, फुरकान अंसारी, विभा पांडेय, रोहित खत्री, काजल दिवाकर, पंकज राघव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *