टोल प्लाजा पर युवकों ने दिखायी दबंगई
किच्छा(उद संवाददाता)। नेशनल हाइवे पर टोल कर्मी से किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा तमंचा लहराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आज सुबह देवरिया स्थित टोल प्लाजा पर एक कार सवार युवक की टोल कर्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। आरोप है कि इस कहासुनी के बाद युवक द्वारा टोल पर तमंचा लहराते हुए दबंगई दिखाई गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है इस मामले में टोल प्लाजा द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी हैं।
