Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रसोई गैस मूल्य में वृद्धि पर केंद्र सरकार का फूंका पुतला

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में की गयी बढ़ोत्तरी के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर गोल मढ़ैया ट्रांजिट कैंप में सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र निषाद के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गयी बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ गहरा रोष जताया और केंद्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए की गयी मूल्यवृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मोनू ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जायेगा। पुतला फूंकने वालों में रणजीत राणा, मानस बैरागी, विश्वजीत मंडल, कमल चोपड़ा, मनोज दास, लालू, सोनू ठाकुर, सुरजीत शर्मा, अनुराग लक्की, हेतराम, महेंद्र राठौर, वीरेंद्र राठौर, राज चक्रवर्ती, सोनू रस्तोगी, रजनीश गंगवार, विपिन रस्तोगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *