Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेहड़ के समक्ष दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

किच्छा(उद संवाददाता)। कांग्रेस पार्टी में युवाओ के सम्मान सुरक्षित है, आज देश में युवाओ का मोह भाजपा से भंग हो चुका है युवा पुनः विकास की सोच रखने वाली पार्टी के साथ जुड़ रहे है, यह बात युवा नेता अक्षय बाबा के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए युवाओ को सम्बोधित करते पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। श्री बेहड़ ने कहा कि प्रदेश तथा केन्द्र की भाजपा सरकार के सत्ता मे आने के बाद देश तथा प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप्प हो चला है, जनता के बीच भाजपा जिन विकास कार्यो के वादे लेकर पहुॅची थी। आज वह दावे कही गुमे हो गये है जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः विकास विरोधी भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से बाहर खदेड़ने का काम करेगी। इससे पूर्व अक्षय बाबा के नेतृत्व मे दर्जनो युवाओ ने श्री बेहड़ के नगर पहुॅचने पर फूल मालाओ से लादकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओ ने श्री बेहड़ जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया, इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा,पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, फजील खान, परविन्दर सिंह, प्यारे लाल बावा, सुभाष बावा, जनकराज बावा, रक्षपाल सिंह, सोमराज सहगल, मनीष मल्होत्र, नितान्त बाबा, कमल सिंह, पंकज राघव, रोहित खत्री, बिपिन ठाकुर, मन्नू अरोरा, आशु भंडारी, सरनपुरेवाल, चेतन शर्मा, सत्यम सिंह, सागर रावत, हरप्रित सिंह, हरजिन्द्रर सिंह, दीपक बावा, रुपेश बावा, फुरकान अंसारी, सलीम सलमानी, रिजवान सलमानी, अनुज कोली, सुप्रित सिंह, ऋषि कालरा, शुभम पुजारा, विक्की खान, कैलाश राठौर, संजय मिश्रा, वेद मुंजाल, आशु भंडारी, दानिश मलिक, इल्यिास मलिक, शानू मलिक, जसवीर राणा, धमेन्द्र सिंह, विक्रम कोरंगा, सुविन्दर संधू, परविन्दर सिंह, राहुल पाण्डे, नितिन मैसी, साहिल मलिक, रिक्की चावला, तौकीर अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *