Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम खितोटिया तहसील सिरोली वीरोखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल तथा हाल प्रतापपुर धनोरी पट्टðी निवासी 67 वर्षीय हरीराम नौटियाल पुत्र स्वर्गीय भगतराम नौटियाल आरबीआई से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। ज्ञातव्य है कि गत रविवार को लगभग 11 बजे जब वह प्रतापपुर में साइकिल लेकर पैदल सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान कार संख्या यूके 04वीध्7778 के चालक ने वृद्ध को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत नाजुक होने पर घायल वृद्ध को उपचार के लिए गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लगभग 4 घंटे बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक परिजनों का आरोप है कि जिस वाहन से उनका एक्सीडेंट हुआ वह गाड़ी शराब माफिया चला रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ने के बाद देर रात जमानत दे दी। परिजनों का यह भी आरोप है कि दुर्घटना में प्रयुक्त कार में शराब की पेटियां थी जिसे प्रतापपुर पुलिस ने बड़ी ही सफाई से पीरु मदारा चैकी पुलिस को दे दिया। पीरु मदारा पुलिस ने देशी शराब की बड़ी खेप को एक खेत से बरामद होना दर्शाया है। पुलिस के इस कृत्य को लेकर मृतक परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस ने एक्सीडेंट कि इस मामले को आम समाज के बीच तोड़ मरोड़ कर पेश किया और आरोपी को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर मृतक परिजनों द्वारा पुलिस को देने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *