Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेहड़ के जन्म दिन पर लगाया निःशुल्क मेगा मेडिकल कैम्प

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के 63वें जन्म दिन पर व्यापार मण्डल और युवा व्यापार मण्डल की ओर से पांच मंदिर में निःशुल्क मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष नंद लाल भुड्डी, महामंत्री महेश बब्बर, गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के पूर्व प्रधान सुरमुख सिंह विर्क, व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, सुशील गावा,युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश कामरा और महामंत्री पवन गावा पल्ली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कैम्प में सांस दमा रोग विशेषज्ञ डा- मंदीप सिंह, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा जयवीर, हृदय रोग विशेषज्ञ डा- जितेश अरोरा, फिशियन डा- नितिन बठला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा- मनप्रीत कौर बठला, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा- डी के भट्ट, वरिष्ठ फिजिशियन डा- धनंजय सिंह ने सैकड़ों रोगियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया और उनका हैल्थ चेकअप किया। व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि शिविर में पहले दिन ढाई सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह कैम्प कल भी आयोजित होगा। इस दौरान मनीष पाल सिंह, बलराम अग्रवाल, रोहित गोयल, मनोज मदान, विजय जग्गा, अशोक चावला, दीपक गुगलानी, मोहित बतरा, गोरव राज बेहड़, विजय विरमानी, प्रांजल गावा, अभिषेक शुक्ला, राजेश पप्पल, जिम्मी बांगा, चिराग कालरा, रोहित जग्गा, जागन नारंग, श्वेता गावा, सोनू चावला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *