Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केजीसीसीआई ने सदभावना मैच में जिला प्रशासन की टीम को हराया

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। काशीपुर रोड स्थित एमेनिटी क्रिकेट एकेडमी के कपिलदेव पावेलियन में जिला प्रशासन और केजीसीसीआई के मध्य सदभावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से डीएम नीरज खैरवाल और केजीसीसीआई अध्यक्ष अशोक बंसल की मौजूदगी में टॉस उछाला गया। केजीसीसीआई टीम के कप्तान पवन अग्रवाल ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला लिया। 15 ओवर के मैच में केजीसीसीआई की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाये। जिला जज नरेंद्र दत्त की कप्तानी में जिला प्रशासन की टीम 7 विकेट पर 96 रन ही बना पायी और केजीसीसीआई की टीम ने मैच जीत लिया। इसके बाद एक अतिरिक्त ओवर में डीएम नीरज खैरवाल और एसएसपी वरिंदरजीत सिंह ने भी बैटिंग की। केजीसीसीआई टीम के अर्जुन चैहान मैन आफ दि मैच और एडीएम नजूल जगदीश कांडपाल बैस्ट बेट्समैन घोषित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *