Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ससुराल आये दामाद को खिलाया विषाक्त

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पत्नी को ससुराल से लेने गये दामाद को पारिवारिक विवाद के चलते खाने में विषाक्त पदार्थ खिला दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए पहले जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए परिजन उसे नगर के निजी चिकित्सालय ले गये। परिजनों ने बताया कि ग्राम मल्सी बगवाड़ा निवासी 35वर्षीय मुख्तार अहमद पुत्र वहीद अहमद का पत्नी से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों की पंचायतें भी हुईं। उनका आरोप है कि विगत दिवस मुख्तार पत्नी के कहने पर उसे ट्रांजिट कैंप क्षेत्रंतर्गत गड्ढा कालोनी उसके मायके छोड़ आया। गत सायं जब वह पत्नी के बुलावे पर उसे मायके से ले जाने पहुंचा तो ससुरालियों ने उससे कहा कि जाने से पहले खाना खा लो। आज स्पेशल खाना बनाया है। आरोप है कि खाना खाने के बाद मुख्तार की हालत तेजी से बिगड़ गयी। उसने फोन पर अपने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन आ पहुंचे। मुख्तार को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक देख परिजन नगर के एक निजी चिकित्सालय उपचार के लिए ले गये जहां मुख्तार की हालत में परिजनों द्वारा सुधार बताया गया है। परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ थाना पुलिस से शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *