Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दर्जनों मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

काशीपुर(उद संवाददाता)। सर्विलांस के सहारे चोरी हुई दर्जनों मोबाइलों को एसओजी ने बरामद करते हुए उन्हें उनके स्वामियों के हवाले कर दिया। कार्यवाही के बारे में पत्रकारों से अपने कार्यालय में बातचीत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्टð ने बताया कि ने बताया कि पिछले लंबे समय से अलग-अलग स्थानों से चोरी हुए 24 मोबाइल फोन को एसओजी की टीम ने बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 2 लाख आंकी गई। एएसपी ने बताया कि इसमें से एक दर्जन से अधिक मोबाइलों को उनके स्वामियों का पता लगाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया जबकि शेष मोबाइलों को अमुक व्यक्तियों तक पहुंचाने की तैयारी है। एसओजी टीम की इस उपलब्धि पर महकमे के अधिकारियों ने टीम की पीठ थपथपाई। मोबाइल बरामद करने वाली एसओजी टीम में कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, जरनैल सिंह, गिरीश कांडपाल व अमरीश शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *