Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक और खुलासाः ट्रक चालक का हत्यारा गिरफ्तार

रूद्रपुर। विगत रात्रि सिडकुल क्षेत्र में ट्रक चालक की हत्या के मामले मे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्यारोपी को हमले में प्रयुक्त लोहे की राड समेत गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुएएसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि विगत रात्रि सिडकुल क्षेत्र में ट्रक चालक अजय सिंह की झगड़े के दौरान लोहे की राड मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में ग्राम खेड़ा बुजुर्ग था जंवा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी कौशल पाल पुत्र स्व- राधे लाल ने ग्राम दिलारी तहसील स्वार थाना मिलक रामपुर निवासी जसवीर सिंह पुत्र कांवर सिंह के खिलाफ रपट दर्ज करायी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जसवीर को सोडी कोलानी के समीप गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर पारले चैक के समीप झाड़ियों में हमले में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद कर ली। पकड़ने वाली टीम में एसओ पंतनगर अशोक कुमार, एसआई अनिल उपाध्याय, का- किशोर फर्त्याल, नरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, चंद्र शेखर जोशी व मनोज जोशी शामिल है। इस दौरान एएसपी देवेंद्र पिंचा, एसपी क्राईप प्रमोद कुमार, सीओ अमित कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *