Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रॉड मारकर ट्राला चालक की हत्या

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एक ट्राला चालक की दूसरे ट्राला चालक ने विवाद के चलते रॉड मारकर हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया जबकि दोनों ट्राला चालकों की लड़ाई झगड़े के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची थी और फरार ट्राला चालक को हिरासत में भी लिया था लेकिन उसे पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था लेकिन जब दूसरे ट्राला चालक की पुलिस को लाश मिली तो पुलिस के होश फाख्ता हो गये और वह फरार ट्राला चालक की तलाश में जुट गये। जानकारी के अनुसार खेड़ाबुजुर्ग हल्टुआगंज अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी अजय सिंह पुत्र राधेश्याम ट्राला चालक था। गत सायं वह ट्राला संख्या एनएल-01के/629 लेकर पारले चैक आया था। जहां उसने किसी फैक्ट्री में माल उतारना था। शाम को उसका एक अन्य ट्राला चालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरा ट्राला चालक अजय के पीछे लोहे की राड लेकर भाग रहा था। यह देखकर वहां खड़े किसी अन्य ट्रक चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस वहां पहुंची और उसने ट्राला चालक को पकड़ लिया और उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। आज प्रातः जब कुछ लोग सिडकुल पारले चैकसे लगभग 200मीटर जा रहे थे तो उन्होंने खून से सनी वहाां लाश देखी जिससे वहां हड़कम्प मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसएसपी वरिंदरजीत सिंह, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ अमित कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव देखने पर प्रतीत हुआ कि उसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी शिनाख्त अजय सिंह के रूप में हुई। जब पुलिस को पता चला कि अजय सिंह की दूसरे ट्राला चालकसे लड़ाई हुई थी और वह राड लेकर उसके पीछे दौड़ रहा था और पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया था लेकिन तब तक वह अजय सिंह की हत्या कर चुका था। यह जानकर पुलिस के होश उड़ गये और वह फरार ट्राला चालक की तलाश मेें जुट गयी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *