Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक में उठाये कई मुद्दे

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी। ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्र ने कहा कि बैठक में विभिन्न ग्राम प्रधानों और सदस्यों ने अपनी समस्याएं और प्रस्ताव रखे हैं जो सम्बन्धित अधिकारियों को सौंप दिये गये हैं उन पर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी। सीडीओ मयूर दीक्षित ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक में जो प्रस्ताव आयेंगे वह सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सोंप दिये जायेंगे ताकि उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला, एसडीएम मुक्ता मिश्र, बीडीओे विशाल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्र, ज्योति रानी, मेघा ठुकराल, नीरज टाकुली, अंगदपाल रंधावा, विक्की कौर, अशोक कुमार, रंजीत कौर, सोफिया, अनुज पाठक, राखी जोशी, मलकीत कौर, गुरबाज सिंह, महेश यादव, सुहेल खां आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *