Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नोट दोगुना करने का झांसा देकर ,ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। झांसा देकर नोट दोगुना करने वाले गिरोह का पुलिस ने भण्डाफोड़ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक मशीन, कार समेत अन्य सामान बरामद कर लिया। स्टाफ हाउस माल्टन कॉटेज मल्लीताल नैनीताल निवासी आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में ंबताया था कि मोटापानी शिवाव की मस्जिद, कृष्णापुर गुफा महादेव तल्लीताल निवासी दिलीप माथुर पुत्र चन्द्रपाल, सुल्तान अस्पताल के सामने अनवार नगर गली नं-10 बाग सैजादी थाना कटघर चैकी दशराया मुरादाबाद निवासी सिफर पुत्र कमर खान और रियाज ने नोट बनाने की मशीन दिखाकर कम पैसों में अधिक नोंटों का झांसा देकर उससे धोखाधड़ी कर 55हजार रूपए हड़प लिये थे। जिसको लेकर एसएसपी सुनील मीणा ने एक टीम गठित की। पुलिस ने वादी की निशानदेई व उसके द्वारा फोन पर बुलाने के आधार पर तीनों आरोपियों को ठगी की सामग्री सहित धोखाधड़ी करने वाली मशीन, आधा लीटर टिंचर, 78 अदद एक- एक रुपए के सिक्के, 16 बिछुए, 07 अदद् पायल सफेद धातु एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार के साथ भीमताल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिसटीम में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, एसआई दान सिंह मेहता, दिनेश चंद पंत, कां- रतन सिंह, कुंदन सिंह, चंदन सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *