Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक ठुकराल ने पार्षद अमित मिश्रा का जाना हाल

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। पार्षद अमित मिश्रा की सकुशल वापिसी पर विधायक राजकुमार ठुकराल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनके आवास पहुँच कर पार्षद अमित मिश्रा एवं परिवार जनों से हालचाल जाना एवं एसएसपी वरिंदर जीत सिंह सहित समस्त पुलिस टीम के कार्यों की सराहना की। विधायक ठुकराल ने कहा कि वह लगातार प्रशासन एवं परिवार के संपर्क में थे। पार्षद अमित मिश्रा शहर के पार्षद होने के साथ- साथ एक जिम्मेदार नागरिक हैं। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ , पूर्व नगर महामंत्री सुरेश कोली, विपिन शर्मा, रोशन अरोरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *