Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लापता पार्षद की सकुशल बरामदगी को मेयर और पार्षद कोतवाल से मिले

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मेयर रामपाल सिंह ने गत सायं पार्षदों के शिष्टमंडल के साथ कोतवाल कैलाश भट्ट से मुलाकात कर उन्हें वार्ड 21 के पार्षद अमित मिश्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने के पश्चात सकुशल बरामदगी की मांग की। मेयर ने बताया कि वार्ड 21 के पार्षद अमित प्रापर्टी डीलर का काम भी करते हैं। संभवतः किसी व्यक्ति से उनकी रंजिश हो। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी की शाम से लापता हुए पार्षद अमित का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है जिससे पार्षद के परिजनों के साथ ही निगम परिवार को भी चिंता सता रही है। कोतवाल ने शिष्टमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस लापता पार्षद की खोजबीन में जुटी है और पड़ोसी राज्यों को भी इस संदर्भ में आगाह किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्षद के मोबाइल नम्बर की भी विस्तार से जांच की जा रही है और शीघ्र ही पार्षद को सकुशल बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं। शिष्टमंडल में पार्षद सुशील चैहान, प्रमोद शर्मा, सुशील यादव, सुनील कुमार, रजनी रावत, दिव्या अनेजा, आयुष तनेजा, अम्बर सिंह,श्यामली विश्वास, रीना जग्गा, विधान राय, शिव गंगवार, किरन राठौर, निमित शर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *