Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कमेटी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला पर मुकदमा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। कमेटी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज रिपोेर्ट में रेशमबाड़ी निवासी कान्ती देवी पत्नी छेदालाल ने बताया कि वह मजदूरी करती है और मोहल्ले में ही ममता पत्नी राजेश और भूपराम रहती है। उसने झांसे में लेकर पर्ची वाली कमेटी डलवा दी जिसके कहने में आकर उसने कमेटी डाल दी। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उसने पैसे नहीं लौटाये। जब उसने रम्पुरा पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब ममता से पैसे मांगे तो वह धमकी पर उतारू हो गयी। उसने दर्जनोें महिलाओं को कमेटी के नाम पर ठग लिया। पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी करने वाली आरोपी महिला ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *