Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेयर ने किया सड़क और नाली का शिलान्यास

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। वार्ड नंबर आठ विवेकनगर में सड़क एवं नाली निर्माण का मेयर रामपाल सिंह ने विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता ने की। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा शहर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ साथ सभी वार्डों में सड़कों का जाल बिछाना और वार्डों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए वह विशेष रूप से प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शहर में व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध की राजनीति करने वालों का जवाब वह विकास करके देने में विश्वास रखते हैं। इसी लिए वह सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रहे है। शहर को विकास का मॉडल बनाने के लिए वह प्रयासरत है। दूरगामी सोच के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। शहर में मुख्य बाजार में नाला निर्माण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा तमाम वार्डों में भी विकास कार्य जारी है। विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। इस दौरान वार्ड वासियों ने मेयर रामपाल सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद राठौर, पार्षद शिव कुमार गंगवार, राजपाल कश्यप, जगदीश गंगवार, सोमपाल सैनी, गुलाब सिंह सैनी, संजय मंडल, गिरीश राठौर, सुरेश सागर, पप्पू सागर, गौरव, दिनेश, नरेन्द्र, लखन सिंह लोधी, अशोक रस्तौगी, खेमानन्द रस्तौगी, नेतराम, देवीदास, शंभू पाण्डे, देवीदास, विकास शर्मा, विपिन शर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *