Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार में बैठी महिला से युवकों ने की मारपीट

किच्छा,(उद संवाददाता)। बाइक सवार कुछ लोगों ने कार में बैठी एक महिला से मारपीट की। बीरूनगला निवासी संदीप कौर पत्नी स्वर्ण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत सायं वह कार संख्या एचआर 51एडी/2506 में बैठी थी। तभी कुछ युवक बाइक पर सवार होकर वहां आ गये। उन्होंने गाली गलौच करते हुए कार के अंदर ही उन्हें मारना शुरू कर दिया। शोर शराबा होने पर कई लोग घटना स्थल पर पहुंच गये। लोगों की भीड़ देख हमलावर युवक महिला को धमकी देकर फरार हो गये। एकाएक हुई इस घटना से महिला का काफी भयभीत थी। बहरहाल महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में किसी को चिन्हित नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *