Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुसिल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाा। जानकारी के अनुसार रम्पुरा निवासी 18वर्षीय प्रिंस कोली पुत्र हरीश कोली की सब्जी मंडी में मोबाइल की दुकान है। दो भाईयों में वह छोटा था। गतरात्रि वह खाना खाकर कमरे में चला गया। आज प्रातः जब उसके परिजनों ने देखा तो वह कमरे की छत पर मफलर से फंदा लगाकर फांसी पर लटका था जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *