Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। नाररिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल द्वारा आज रामलीला मैदान हल्द्वानी से निकाली गई। रैली के संयोजक मेयर डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मेयर ने शहर वासियों से कहा कि नागरिकता कानून को अधिक से अधिक समर्थन दें। सीएए किसी के अहित के लिए नहीं है। सभी देशवासियों का हित इसमें है। किसी को अनावश्यक भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए। रैली पटेल चैक, मीरा मार्ग, सदर बाजार, मंगल पड़ाव, नैनीताल रोड सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई। रैली को विभिन्न संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। रैली में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में हम नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का समर्थन करते हैं लिखे हुए बैनर थामे हुए थे। रैली के दौरान जैन समाज द्वारा पोस्टर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, हेमंत द्विवेदी, विनोद जायसवाल, नवीन पंत, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, तरूण बंसल, हरिमोहन अरोरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *