Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी की मोटरसाइकिलों समेत तीन लोग गिरफ्तार

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जगतपुरा ट्रांजिट कैंप निवासी ललित मोहन तिवारी की बाइक गत दिनों अज्ञात चोरों ने उड़ा ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने गत दिवस कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी कुलददीप चतुर्वेदी पुत्र राम निवासी चतुर्वेदी, उर्मिलश चतुर्वेदी पुत्र रामनिवासी चतुर्वेदी और कमल पुत्र नंदराम निवासी चतुर्वेदी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेई पर बनखंडी दक्ष चैक के पास दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। पुलिस के अनुसाार अभियुक्त कुलदीप उत्तर प्रदेश में 20 हजार रूपए का इनामी रहा है और रूद्रपुर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल बेचता था। पुलिस टीम में एसएचओ विद्यादत्त जोशी, एसआई धीरज वर्मा, अर्जुन गिरी, कां. जगदीश दुग्ताल, कल्याण सिंह, पंकज पोखरियाल, प्रदीप नेगी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *