Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कलेक्ट्रेट में कांग्र्रेस नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। आज कांग्रेसी पार्षद नगर निगम द्वारा एलईडी लाइटों में हो रही अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे जहां कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू और कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा में नोंकझोंक हो गयी। दरअसल डीएम को ज्ञापन देने के दौरान तनेजा स्वयं आगे खड़े रहकर अपनी बात रख रहे थे। जब पनेरू ने अपनी बात कहने का प्रयास किया तो तनेजा ने उन्हें धक्का मारकर पीछे कर दिया और पनेरू को आगे नहीं आने दिया। ज्ञापन देने के बाद जब दोनों बाहर निकले तो पनेरू तनेजा पर भड़क गये। उन्होंने कहा कि तनेजा पार्टी के नगर अध्यक्ष हैं और वह प्रदेश के महामंत्री हैं। अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर तनेजा को उनका सम्मान करना चाहिए था। यदि इस प्रकार से वरिष्ठ लोगों के साथ अभद्रता की गयी तो वह पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *