Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गतरात्रि अज्ञात चोरों ने सौरभनगर में घर से मोबाइल व लैपटाप चोरी कर लिया। सौरभनगर निवासी रामचरन लाल पुत्र सुखलाल ने बताया कि गतरात्रि अज्ञात चोर छत के रास्ते उसके घर के भीतर आ घुसे और कमरे में रखा उसका मोबाइल व लैपटाॅप चोरी कर ले गये। प्रातः जागने पर जब मोबाइल व लैपटाॅप नदारद देखा तो खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *