Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। रम्पुरा निवासी रामचन्द्र की कुछ दिन पूर्व गल्ला मंडी से बाइक चोरी हो गयी थी। पुलिस आज वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना नम्बर की बाइक पर आ रहा एक युवक भागने लगा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता मूलरूप से लखीमपुर खीरी व हाल नारायण नगर मुखानी हल्द्वानी निवासी मनोज दास पुत्र विमल दास बताया। उसने बताया कि यह बाइक चोरी की थी और बेचने जा रहा था। पुलिस टीम में एसआई होशियार सिंह, कां. दीपक, गिरजा शंकर,सुभाष आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *