Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वोल्टास के श्रमिकों ने फूंका प्रबंधन का पुतला

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गैरकानूनी गेटबंदी के 100 दिन पूरे होने पर वोल्टास इम्पलाइज यूनियन के श्रमिकों ने प्रबंधन के पुतले की शवयात्रा निकाली और मुख्य गेट पर प्रबंधन के पुतले का दहन किया। यूनियन अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि यूनियन के मांगपत्र 9 दिसम्बर 2019 से कम्पनी में औद्योगिक विवाद कायम है। प्रबंधन दमन कर रहा है। जब यूनियन ने स्थायीकरण की मांग की तो प्रबंधन ने पुराने ठेका मजदूरों को बाहर कर दिया। फर्जी मामले में एक को निलम्बित कर दिया और उसे बर्खास्तगी का पत्र भेज दिया। उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम ने कहा कि 8 श्रमिकों की गैरकानूनी गेटबंदी कर दी थी और 100 दिन से धरना जारी है। महामंत्री दिनेश चंद पंत ने कहा कि प्रबंधन द्वारा की गयी गेटबंदी गैरकानूनी है। श्रम अधिकारियों ने काम पर वापस लेने का निर्देश दिया लेकिन उसका अनुपालन नहीं किया गया। तीन माह से मजदूरों का वेतन काट लिया गया। मुकेश विश्वकर्मा ने कहा कि श्रम विभाग और प्रबंधन की मिलीभगत है। वेतन वसूली का नोटिस जारी किया गया लेकिन मजदूरों को वेतन नहीं मिला। यूनियन ने कहा कि प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *