Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता,(उद संवाददाता)। पात्रों के लिए चलायी गयी योजनाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत क्षेत्र दोहरा के पूर्व जिला पंचायत सदस्यजगदीश जोशी ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा। दिये गये प्रार्थना ापत्र में कहा कि विकास खण्ड सितारगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गिधौर में वर्ष 2014-18 में जन प्रतिनिधियों द्वारा मिलीभगत कर सरकार द्वारा गरीबों तथा पात्रों के लिए चलायी जा रही सुलभ शौचालय आवास योजना में धंाधली की गयी। जिन परिवारों को सुलभ शौचालय दिये गये उनका निर्माण ही नहीं किया गया और जिन्हें इंदिरा आवास, अटल आवास निर्गत किया गया ऐसे परिवार सिर्फ प्रस्ताव में दर्ज है। उनका आरोप है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से सरकार को लाखों का चूना लगाया गया है। उन्होंने इस घोटाले की जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *