Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गत दिनों ट्रक चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेई पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का व्हील पाना और लूटे गये रूपए भी बरामद कर लिये। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 15 दिसम्बर को इग्रहा थ्ज्ञाना डिलारी मुरादाबाद निवासी निवासी ट्रक चालक संजय यादव सोनीपत से ट्रक संख्या एचआर-38 डब्लू/1418 में माल भरकर एलजी बालकृष्ण एण्ड ब्रदर्स रूद्रपुर के लिए रवाना हुए थे जिसमे अमृतपुर पट्टी पतरामपुर रोड जसपुर निवासी क्लीनर अली उर्फ बुल्ला पुत्र महबूब अली भी था। ट्रक चालक के पास 15हजार रूपए थे जिसे देखकर क्लीनर अली के मन में लालच आ गया। उसने शराब पीकर चालक संजय के सिर पर लोहे के व्हील पाने से वार कर उसकी हत्या कर दी और उसके पास रखे 15हजार रूपए लूट लिये और फरार हो गया। मृतक के भाई विजय यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रूद्रपुर डिग्री कालेज के पास हत्यारोपी अली उर्फ बुल्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेई पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का व्हील पाना, घटनास्थल के समीप सरसों केखेत से बरामद कर लिया और लूटे गये रूपयों में से 700 रूपए भी बरामद कर लिये। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रक चालक के पास 15हजार रूपए थे। वह उसे दे नहीं रहा था। उसे लालच आ गया और उसने लाहे के पाने से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और अब दिल्ली जाने की फिराक में था। पुलिस टीम में कोतवाल कैलाश भट्ट, एसएसआई भुवन चंद जोशी, अरविंद चैधरी, एसआई सुधाकर जोशी, कां. कुलदीप, चन्द्रशेखर टाकुली, आसिफ आदि थे। मामले का खुलासा एसएसपी वरिंदरजीत सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *