Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रशासनिक अधिकारियों ने बांटे कम्बल

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गरीब तबके के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए नववर्ष के अवसर पर जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने गतरात्रि संयुंक्त रूप से नगर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर गरीबों को कम्बल वितरित किये। जिलाधिकारी डॉ-नीरज खैरवाल, एसएसपी वरिंदरजीत सिंह, अपर जिला अधिकारी जगदीश चंद कांडपाल, उपजिलाधिकारी मुक्ता मिश्र अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ रोडवेज परिसर, रेलवे स्टेशन, कुष्ठाश्रम सहित अन्य कई स्थानों पर पहुंचे जहां रात्रि में ठंड में ठिठुर रहे गरीब परिवार के लोगों को कम्बल वितरित किये। उन्होनें कहा कि शासन प्रशासन गरीब परिवार से जुड़े लोगों को हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहा है। डीएम ने बताया कि उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के भी निर्देश दिये हैं ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *