Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

काशीपुर(उद संवाददाता)। ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। घटनास्थल के करीब लावारिस खड़े ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी ब्रहमाजी (60) पुत्र बुद्धिराम कुण्डेश्वरी स्थित अन्नू नामक व्यक्ति के फार्म पर नौकरी करता था। आज अपराहन वह साइकिल से फार्म पर कुंडेश्वरी की ओर जा रहा था इसी दौरान चैती रोड पर अनियंत्रित ट्रक के चालक ने पीछे से साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इस दौरान आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर लावारिस खड़े ट्रक को कब्जे में लेते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया । मृतक के तीन पुत्र तथा पांच पुत्रियां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *