Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्री गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

लालपुर(उद संवाददाता)। श्री गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। नगर कीर्तन का जगह जगह स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। गुरूद्वारा सिंह सभ्ज्ञा लालपुर से श्री गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया जो जालपुर मुख्य बाजार, रामेश्वरपुर रोड व अन्य स्थानों से होते हुए गुरूद्वारा नानक सागर ठाठ पहुंचा। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने कारनामे दिखाये वहीं शबद कीर्तन किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान रंजीत सिंह रंधावा, भजन सिंह, नरेंद्र सिंह, दलजीत सिंहगिल,स्वर्ण सिंह, जीत सिंह, गुरनाम सिंह, बख्शीश सिंह, नरेंद्र सिंह सलूजा, अमरजीत सिंह कामरा, जसपाल सिंह सलूजा,गुरचरण सिंह, करमजीत सिंह, अजीत सिंह, बाबा संता सिंह, अमर सिंह, रंजीत सिंह, किशन लाल, त्रिलोक सिंह, नरेंद्र सिंह, हरविंदर कौर, हरविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *