Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जनपद में नये साल का जश्न मनाते हुए तमाम लोगों ने 2020 का जोरदार स्वागत किया। होटलों में डीजे की धुन पर देर रात तक लोग थिरकते रहे। सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमाओं से आने वाले वाहनों की तलाशी ली गयी। गतरात्रि थर्टी फर्स्ट के जश्न को लेकर शहर में खास तैयारियां की गयी थीं। तमाम होटलों को खूब सजाया गया था जहां लोगों का जमावड़ा लगा था। युवा, बच्चे यहां तक की अधेड़ उम्र के लोग भी नये वर्ष का जश्न मनाते नजर आये। रात्रि 12बजे सभी ने केक काटकर वर्ष 2019 को विदाई दी और 2020 के आगमन को लेकर सभी को शुभकामनाएं दीं। शहर के आर्क होटल, रेडिसन ब्लू, रूद्रा होटल, सोनिया होटल सहित तमाम होटलों में बॉन फायर के साथ लोगों ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया और तरह तरह के व्यंजनों ंका भी आनंद लिया। होटलों में कपल डांसं, प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद जैसे कई रोचक आयोजन किये गये जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। नये साल को लेकर पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रें में मध्यरात्रि तक पेट्रोलिंग की गयी। सीमा पार से आने वाले वाहनों की तलाशी ली गयी। वहीं लोगों ने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को नये साल की बधाईयां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *