February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने की एसडीएम से मुलाकात

किच्छा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व मे दर्जनो कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उपजिलाधिकारी से भेंटकर भवन निर्माण मे अवर अभियंता द्वारा छोटे भवन स्वामियो को नोटिस जारी करने तथा भवन निर्माण मे नक्शा पास होने मे होने वाली दिक्कतो को रखते हुए उचित कार्रवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान लागू न होने से छोटे भवन स्वामियो को नक्शा पास कराने मे खासी दिक्कता का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने ऐसे छोटे भवन निर्माण करा रहे भवन स्वामियो को नक्शा पास कराने की स्वीकृति प्रदान करने की अनुमति देने को कहा। इस मौके पर ठाकुर संजीव सिंह, गुड्डू राठौर, अम्बा प्रसाद गंगवार, हनुमान पुरोहित, गुरमीत सिंह, नाजिम, भवर सिंह, अशुल, ए0के0 अवस्थी, किशन कुमार, बाबू राम, मनोहर सिंह, मोहर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *