Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैंटर की टक्कर से कार सवार पांच घायल

किच्छा(उद संवाददाता)। अनियंत्रित कैंटर ने रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मारते हुए पांच लोगों को रौंद दिया जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सभी घायलों को उपचार रके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां से कुछ गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गत देर रात्रि हल्द्वानी की ओर से आ रहे कैंटर संख्या यूपी 25 पीटी 1961 अनियंत्रित हो गया और चालक ने रेलवे स्टेशन के सामने डिवाइडर पर गाड़ी को चढ़ाते हुए विद्युत पोल को तोड़ दिया और रॉन्ग साइड में खड़े कुछ लोगों को रौंदते हुए वहां खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार नाले में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पास में खड़े लोगों की मदद से कुछ लोगों को कार से निकाला गया। वहीं आनन-फानन में पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद नाले से कार को निकाला। हादसे में शिवम पुत्र मदनलाल निवासी मंडी किच्छा, अमित पुत्र ओमकार निवासी खुरपिया, गणेश सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी अल्मोड़ा, योगेश पुत्र अज्ञात निवासी पीलीभीत व नीरन थापा निवासी किच्छा गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने कैंटर परिचालक कासिम पुत्र अब्दुल निवासी बहेड़ी को हिरासत में ले लिया। वहीं कैंटर का चालक यूनुस निवासी बहेड़ी मौका देख भागने में कामयाब रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *