August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाल निशान लगाने पर लोगों ने जताया आक्रोश

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। रविन्द्र नगर श्याम टाकीज रोड पर दुकानों एवं लोगों के घरों सहित मंदिर मनकामेश्वर कल्याण आश्रम की दीवार पर नगर निगम द्वारा लगाए गए लाल निशान पर स्वामी नारायण चैतन्य महाराज के सान्निध्य में एवं विधायक राजकुमार ठुकराल की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। जिसमें नगर निगम की कार्यशैली पर सभी ने सवाल उठाते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल के समक्ष रोष जाहिर किया उनका कहना था कि वह 30 से 40 वर्षों से यहाँ निवास कर रहे हैं। सभी के प्रतिष्ठान बड़े नाले के पीछे हैं तो आिखर ये लाल निशान क्यों लगाए गए हैं। विधायक राजकुमार ठुकराल ने सभी को आश्वस्त किया की वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। इस दौरान राजीव गंगवार, वीरेंदर तिवारी, प्रेम शंकर, विपुल गाईन, चंद्रशेखर मलिक, राजेन्द्र कुमार, विमलेश मलिक, हरीश कुमार, राजू मलिक, विनोद कुमार गुप्ता, सुभाष डाली, किशन कांत त्रिपाठी, गोपाल सरकार, जयंत बिष्ट, ओम प्रकाश यादव, रामधनी वर्मा, बादल अधिकारी, सुरेन्द्र नाथ गाईन, राकेश, अशोक , बलवंत राज, अशोक काका, ओमप्रकाश, विकास चावला, प्रवीन कुमार, दीपक ग्रोवर, विश्वजीत विश्वास, लाखन सिंह, पियूष विश्वास आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *