August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केवीएस के देवेंद्र अग्रवाल को उद्योग अलंकरण सम्मान

काशीपुर,(उद संवाददाता)। श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति के तत्वावधान में राजभवन सभागार देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी की 91वीं जयंती पर स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षाविद अलंकरण, उद्योग अलंकरण, चिकित्सा सेवा एवं विशिष्ट युवा अलंकरण सम्मान प्रदान किये गये। केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबंध निदेशक देवेंद्र कुमार अग्रवाल को उद्योग अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद्र अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि डाॅ. अम्बार रिजवी, अध्यक्ष आल इंडिया माइनारिटी फोरम, संसद सदस्या माला राजलक्ष्मी शाह, मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, गणेश जोशी, पुष्पा भट्ट मौजूद थे। इस मौके पर समिति अध्यक्ष आरके बख्शी, उपाध्यक्ष ज्योत्सना मिश्रा, सचिव राहुल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *