August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दहेज उत्पीड़न में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। मारपीट और उत्पीड़न के मामले में पिछले 5 वर्षों के करीब से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आवश्यक पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। गौरतलब है कि मोहल्ला कटोराताल निवासी स्वर्गीय मोहम्मद अहमद की पुत्री श्रीमती शबेनूर ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराया कि वर्ष 2014 की 22 अप्रैल को मोहल्ला लक्ष्मी नगर अनार खां वाली मस्जिद के पास नई दिल्ली निवासी मोहम्मद सद्दीक के पुत्र अनीस के साथ उसका धूमधाम से निकाह हुआ। शादी के कुछ समय बाद से ही पति तथा उसकी दो बहनों ने उसे बुरी तरह प्रताड़ित करना शुरू किया । पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने आपस में हमसाज होकर मारपीट करते हुए उसे घर से बेघर कर दिया । इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किए। दोनों बहनों अकीला तथा कहकशा ने मुकदमा पंजीकृत होने के बाद कोर्ट से स्टे ले लिया जबकि मारपीट और उत्पीड़न का मुख्य आरोपी अनीस पता बदल बदल कर पुलिस को चकमा देता रहा। इस दौरान पुलिस टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दिनेश बल्लभ, कां. हीरा तथा हरिश्चंद्र शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *