Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की नौ सड़कों के निर्माण के लिए शासनादेश जारी

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रयासों से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रूद्रपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 3 करोड़ 5 लाख, 46 हजार रूपये की लागत से 8-10 किमी लम्बे कुल 9 संपर्क मार्गों की स्वीकृति प्रदान की है। इसका शासनादेश शुक्रवार को जारी हो गया है। विधायक ठुकराल ने बताया कि रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में 24-81 लाख की लागत से ग्राम अमरपुर के आंतरिक पांच सौ मीटर मुख्य मार्ग का पीसी द्वारा पुन निर्माण डामरीकरण कार्य, जाफरपुर दिनेशपुर मुख्य मार्ग से ग्राम दुर्गापुर नंबर एक तक 5000 मीटर मुख्य मार्ग का 18-77 लाख की लागत से पुनः निर्माण डामरीकरण कार्य, 60-31 लाख लागत से दिनेशपुर गूलरभोज मुख्य मार्ग से ग्राम खटोला को जाने वाले 1-800 किमी मार्ग का निर्माण, 37-55 लाख लागत से एनएच 74 से स- तजेन्द्र सिंह खरबंदा के प्रतिष्ठान तक 700 मीटर सड़क संपर्क मार्ग का निर्माण 21-31 लाख लागत से ग्राम बागवाला मुख्य मार्ग से झील कालोनी तक 600 मीटर मार्ग का निर्माण,37-67 लाख लागत से एनएच 74 से विमको मोड होते हुए गा्रम बागवाला व झील कालोनी मोड तक 1-500 किमी सड़क संपर्क मार्ग का निर्माण, 35-66 लाख लागत से जाफरपुर -दिनेशपुर मुख्य मार्ग से ग्राम आनन्दखेड़ा नंबर एक के आंतरिक एक किमी संपर्क मार्गों का पुनरनिर्माण, 23-24 लाख लागत से ग्राम नरपतनगर तक 500 मीटर तक जीर्ण क्षीर्ण स ड़क का पुर्ननिर्माण एवं 36-14 लाख लागत से ग्राम पिपलिया नंबर दो से भाखड़ा नदी तक एक किमी संपर्क मार्ग का पुनिर्माण करने की स्वीकृति शासन से मिल गयी है। विधायक ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार से शासनादेश होने के बाद अब लोनिवि निविदा आमंत्रित करेगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्यादेश जारी होती उक्त नौ सड़क संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य जल्द आरम्भ हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *