Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में शुगर मिल कर्मी की मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज प्रातः फैक्ट्री में कार्य समाप्त कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे श्रमिक की अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बखपुर मझरा भगवानपुर किच्छा निवासी अर्जुन शुक्ला पुत्र रवि दत्त शुगर मिल में कार्यरत थे। बताया जाता है कि आज प्रातः वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मार्ग में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अर्जुन को गंभीर चोटें आ गयीं और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने परपुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अर्जुन के परिजन भी वहां आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *