Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाइक की टक्कर से चैकी इंचार्ज घायल

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। हल्द्वानी से तेज गति से आ रही बाइक को देवलचैड़ में पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो उसने चैकी इंचार्ज नरेश पाल को टक्कर मार दी। इंचार्ज के गिरने ही बाइक सवार भाग खड़ा हुआ। साथियों ने घायल इंचार्ज को एसटीएच पहुंचाया बाद में प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। उन्हें सीसीयू में रखा गया है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश ढौंडियाल, कोतवाल संजय कुमार भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। एसएसपी मीणा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बाइक सवार को जल्द पकड़ लिया जाएगा। टक्कर मारने वाले दो लोग बताए जा रहे हैं। हादसे के समय चार पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *