Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष काठगोदाम नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में थाना काठगोदाम के उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, कांस्टेबल मोहन जुकरिया एवं भानू प्रताप द्वारा हैड़ाखान रोड में वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजेश भुर्जी पुत्र बाबू राम, निवासी भोलानाथ गार्डन सत्यनारायण मंदिर के पास हीरानगर हल्द्वानी को स्कूटी यूके 04 एबी 2744 में 1 किलो 400 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *