Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गरीबों के लिए भाविप ने एकत्र किये गर्म वस्त्र

रूद्रपुर(उद संवाददाता) तराई में लगातार बढ़ रही ठण्ड के कारण आम जन मानस को ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान ठण्ड से लोगों को बचाने के लिए मुख्य बाजार से भारत विकास परिषद शाखा रुद्रपुर के सदस्यों ने गरीबों के लिए वस्त्र एकत्रित किये ताकि लगातार गिरते तापमान के कारण बढ़ती ठण्ड से गरीबों को राहत मिल सके। तराई में इन दिनों ठण्ड बहुत अधिक पड़ रही हैं जिस कारण पिछले कई दिनों में जिला प्रशासन को छात्र-छात्रओं का भी अवकाश करना पड़ा है। शहर में कई स्थानों पर अलाव भी जलाए जा रहे हैं। जिससे बढ़ती ठण्ड से कुछ निजात लोगों को मिल सके। इस दौरान गरीबों के लिए वस्त्र एकत्रित करने में हरनाम चैधरी, राजकुमार खानीजो, विजय भूषण गर्ग,रोहित कपूर, अनिल गुप्ता, दीपक अरोरा, राजकुमार गाबा, मनीष अग्रवाल,महेंद्र गोयल, राजकुमार बिंदल ,अशोक सिंधल ,भारत भूषण चुघ,अतुल बंसल ,कैलाश राजपूत, संजय सिंघल,पंकज बांगा,संजीव अरोड़ा ,सोनू अनेजा, केवल ईशपुजानी, हरीश ईशपुजानी , यमन बब्बर,रोहित सिंघल, मनोजमित्तल,महेश अग्रवाल, अमित गंभीर, रोहित सलूजा, आनंद अग्रवाल प्रमोद मित्तल, राकेश बंसल ,विशाल जुनेजा, सिद्धांत चैधरी, सार्थक गोयल आदि कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *