August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उद संवाददाता)। कड़ाके की ठंड लगने से श्मशान घाट में रहने वाले अधेड़ उम्र एक बाबा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारी लेने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। अंबेडकर छात्रवास के समीप मझोला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी राजपाल 42 वर्ष पुत्र हरदयाल पिछले कुछ वर्षों से यहां टांडा उज्जैन चैकी क्षेत्र के फसियापूरा श्मशान घाट पर रहा करता था। गतरात्रि उसने ठंड के कारण दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर टांडा चैकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *