Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व- बाजपेयी को किया नमन

रुद्रपुरध्किच्छा(उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैम्प के विवेकनगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व- अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनकी स्मृति में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किये। इस दौरान विधायक ठुकराल एवं पूर्व पाषर्द दिलीप अधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री ठुकराल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को स्व- बाजपेयी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने एक बार संसद में कहा था कि आज मेरी सरकार जा रही है और मैं इस्तीफा दे रहा हूं परंतु एक दिन भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी और पूरा देश भाजपामय होगा और आज उनके जीवनकाल में ही पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म आज ही के दिन ग्वालियर में हुआ था। वर्ष 1939 में वह स्वयं सेवक संघ से जुड़े एवं 1942 में वह आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल भी गए वह 1957 में पहली बार बलराम पुर सीट से लोकसभा पहुंचे 1996 के चुनाव में भाजपा बड़े दल के रूप में उभरी और पहली बार प्रधानमंत्री बने। श्री ठुकराल ने कहा कि उनकी कविताओं के प्रत्येक शब्द से सकारात्मक उर्जा मिलती है। इस दौरान गीता देवी, रामदास, रूप कुमारी,प्रवेश पाल,कल्लू हल्दर, लक्ष्मी बोरा, विनीता, सीता मंडल, सावित्री विश्वास, लक्ष्मी सरकार ,नैना राय, सुमन सिंह ,लक्ष्मण सिंह ,प्रेम पाल, चंचल मंडल, अर्जुन सिंह ,माया देवी ,नन्ही देवी, लक्ष्मी गाईन ,कांति डाली, भारती, रामवती ,फूलमती ,ओमवती ,कांति देवी ,भूरी देवी,दुर्गा,गंगा देवी, रामस्वरूप,जय लाल, सुरेश रस्तोगी, नंदलाल, उदय रामअवतार ,सावित्री राय ,रेखा राय,कलावती ,गीता ,किशोर देवी नैना राय, गीता मंडल, सुमन देवी ,रोबिन विश्वास, प्रवीन विश्वास, भजन लाल सैनी ,नन्हे लाल सैनी ,गोपाल अधिकारी, अमित विश्वास ,दीपक कृतियां ,सुरजीत शर्मा ,बंटी कोली आनंद शर्मा ,अमित रस्तोगी, संजय ठुकराल , विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर , विधायक प्रवक्ता आशीष छाबड़ा ,रामकुमार गुप्ता, मास्टर दोदरा, खेमकरण, भगत, भूकन लाल, सुनील कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। किच्छा-पूर्व प्रधानमंत्री स्व- अटल बिहारी बाजपेई की 95वीं जयंती के अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व- बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका 95वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। आयोजित गोष्ठी में विधायक शुक्ला ने कहा कि स्व- अटल बिहारी वाजपेई की जनकल्याणकारी नीतियों, प्रगतिशील एवं लोकप्रिय शासन को समर्पित सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में अटल की जयंती मनाई जा रही है। 6 अप्रैल 1980 को मुंबई में भाजपा की स्थापना पर स्व-बाजपेयी ने उद्बोधन में अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए कहा था, मैं भारत के पश्चिमी घाट को मंडित करने वाले महासागर के किनारे खड़े होकर यह भविष्यवाणी करने का साहस करता हूं कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल िखलेगा। अन्य वक्ताओं ने अटल जी के बारे में बताते हुए कहा कि भारत की संस्कृति, सभ्यता, राजधर्म, राजनीति और विदेश नीति की अटल को गहरी समझ थी, बदलते राजनीतिक पटल पर गठबंधन सरकार को सफलतापूर्वक बनाने चलाने और देश को विश्व की एक सफल गणतंत्र के रूप में प्रस्तुत कर सकने का सामर्थ उन जैसे करिश्माई नेता के बूते की ही बात थी। सभा को कुंदन लाल खुराना, हरीश पंत, अशोक रघुवंशी, विपिन जल्होत्र, मनमोहन सक्सेना ने भी सम्बोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से स्वतंत्र राय, क्रय विक्रय चेयरमैन मूलचंद राठौर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इफ्तिखार मिया, बरा सोसायटी अध्यक्ष गुलशन सिंधी, कमलेन्द्र सेमवाल, ओम तनेजा, महेंद्र पाल, कैलाश खन्ना, प्रकाश पंत, राकेश गुप्ता, गोल्डी गोराया, सभासद शोभित शर्मा, विपिन चंद, सोनी चीमा, सुरेंद्र सिंह भुल्लर, सुनील पांडे, चंदन जायसवाल, अभिषेक सक्सेना, देवेंद्र शर्मा, चूड़ामणि सागर, रविंद्र कुमार, विजेंद्र यादव, लखविंदर सिंह, रामप्रसाद कश्यप, भूपेंद्र नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जानकी तिवारी,प्रतिभा रघुवंशी, शैल शुक्ला, जश्मीरी देवी, आरती दुबे, संध्या झा, संगीता शर्मा, सीता रानी, कंचन शर्मा, प्रतिभा रघुवंशी, दया डसीला, रेणुका चैधरी, मीरा तिवारी ,संगीता शर्मा, संतोष शर्मा, भूपेंद्र राय, अक्षय अरोरा, मुकेश कोली, जयप्रकाश अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *