Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक ने किया रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण

सितारगंज। (उद संवाददाता) विधायक सौरव बहुगुणा ने  निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन का भौतिक निरीक्षण किया। मंगलवार को विधायक सौरभ बहुगुणा कार्यकर्ताओ के साथ नगर के मीना बाजार स्थित नवनिर्मित रोडवेज स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोडवेज परिसर में निर्माणाधीन यात्री विश्राम गृह, टिकट काउंटर, यात्रियों के बैठने की जगह, एवं कैंटीन आदि का  स्थलीय निरीक्षण कर  कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने  परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर टिकट घर के आगे टीन शेड  डालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में  यात्रियों को पानी से बचाव के लिए  टिकट काउंटर के आगे टीन सेट का होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि  रोडवेज बस स्टेशन का  शिलान्यास  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की  देन है। बताया कि  दो करोड़ रुपए की धनराशि  शासन से अवमुत्तफ हो चुकी है। बस स्टेशन  अप्रैल माह में शुरू हो जाएगा। इस मौके पर रतन लाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, राकेश त्यागी, सुरेश जैन, सुखदेव सिंह, दयानंद तिवारी, भोला जोशी, राकेश गुप्ता, हेमंत बोरा, जगदीश गुरुरानी, मोहित तिवारी, उमाशंकर दुबे, अनिल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *