Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ट्रक की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौतहो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त उसकी जेब में रखे आधार कार्ड से की जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सिडकुल सेक्टर 9 में महालक्ष्मी पॉलीपैक नामक फैक्ट्री है जहां आज एक ट्रक में भरकर माल आया था। फैक्ट्री में श्रमिक कम होनेे के कारण लेबर अड्डे से एक श्रमिक को वहां लाया गया। लगभग 27- 28 वर्षीय श्रमिक जब ट्रक से माल उतार रहा था तभी ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को बैक कर दिया जिसकी चपेट में यह श्रमिक आ गया और उसका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचला गया। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्डमिला जिसमें उसका नाम रामकृष्ण पुत्र छेदालाल व उसका पता गजनेरा बरेली भुता उत्तर प्रदेश लिखा पाया गया। पुलिस ने आधार कार्ड मिलने पर उसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *