Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार खाई में गिरी, पिता पुत्री की मौत

काशीपुर/रामनगर(उद संवाददाता)। झपकी लगने के कारण तेज रफ्तार बोलेनो कार देर रात रामनगर से सात किमी दूर छोई के समीप असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में प्रॉपर्टी डीलर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी 4 वर्षीय बच्ची ने आज तड़के एक प्राइवेट अस्पताल में आिखरी सांस ली। मृतक की पत्नी समेत तीन लोग अस्पताल के बिस्तर पर पड़े जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मोहल्ला विजय नगर नई बस्ती निवासी अमन रंधावा 27 वर्ष पुत्र कश्मीर सिंह रंधावा का मानपुर रोड पर रंधावा प्रॉपर्टीज के नाम से प्रतिष्ठान है। गत सायं बोलेनो कार में सवार होकर अमन रंधावा उसकी 25 वर्षीय पत्नी राशि रंधावा 4 वर्षीय पुत्री मायरा पुरानी अनाज मंडी निवासी आढ़ती मनदीप लूथरा 26 वर्ष पुत्र अशोक लूथरा तथा पुराना आवास विकास निवासी पारस रावल उर्फ बल्लू पुत्र स्व- पवन रावल सैर सपाटा के लिए नैनीताल गए। बताया गया कि वापसी में गाड़ी पारस रावल चला रहा था। रामनगर के सात किमी पहले छोई के समीप कुछ देर रुकने के बाद कार की ड्राइविंग सीट पर अमन रंधावा बैठ गए। सूत्रें का कहना है कि ड्राइविंग करते हुए अमन को अचानक झपकी लग गई इसी दौरान रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार समसारा रिसोर्ट के सामने असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। चीख-पुकार होने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाल कर रामनगर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां परीक्षण के दौरान गंभीर रूप से घायल अमन रंधावा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अन्य चार की हालत बेहद नाजुक देख उन्हें तत्काल काशीपुर में जसपुर अîóे के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज तड़के लगभग 4 बजे मृतक अमन की 4 वर्षीय पुत्री मायरा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि घायल पारस, राशि तथा मनदीप अस्पताल में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *