Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो तमंचे और कारतूस समेत बदमाश दबोचा

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। गतरात्रि गश्त के दौरान ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक बदमाश को दो तमंचे व दो कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना पुलिसकर्मी गश्त पर थे। शिवनगर चिकन शाप के समीप युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा था। पुलिसकर्मियों को देखकर जब उसने भागने की कोशिश की तो संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पता भूतबंगला निवासीइंद्रजीत सिंह पुत्र राधे सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर के दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद किये। पुलिस ने इंद्रजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे सघन पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *